Bihar Police Exam Pattern GK Online Test 2023

Bihar Police Exam Pattern GK Online Test 2023: बिहार पुलिस कांस्टेबल प्रवेश परीक्षा के लिए जीके का 50 महत्वपूर्ण सवाल फ्री ऑनलाइन टेस्ट

Bihar Police Exam Pattern GK Online Test 2023 : – जो भी उम्मीदवार बिहार पुलिस की तैयारी कर रहे हैं तो Bihar Police Exam 2023 GK Pattern Question 2023  परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्न पत्र को जरूर पढ़ें | Bihar Police Constable GK in Hindi 2023

GK Free Mock Test Bihar Police Exam 2023: – दोस्तों आप सभी को बता दूं कि बिहार पुलिस में जितने भी Important प्रश्न पत्र दिए गए हैं उन सभी को Online Test के माध्यम से Generalnews.in पर दिया गया है | Bihar Police GK Question Paper PDF Download | Bihar

WhatsApp Group JoinClick Here All Competitive Exams
Telegram Channel JoinClick Here All Competitive Exams

Bihar Police Exam Pattern GK Online Test 2023

1. उस युक्ति को क्या कहा जाता है जो कम्प्यूटर आउटपुट को टेलीफोन लाइनों पर प्रेषित करने के लिए रूपांतरित करती है?

【a】 इन्टरफेस

【b】 इन्टरप्रेटर

【c】 मोडेम

【d】 I/O पोर्ट

View Answer
【c】 मोडेम


2. किसी प्रोग्राम में ‘बग’ क्या होता है?

【a】 स्टेटमेंट

【b】 त्रुटि

【c】 सिगनेचर

【d】 【b】 और 【c】 दोनों

View Answer
【b】 त्रुटि


3. काष्ठ स्पिरिट क्या होती है?

【a】 मेथिल ऐल्कोहॉल 

【b】 एथिल ऐल्कोहॉल

【c】 ब्यूटिल ऐल्कोहॉल

【d】 प्रोपिल ऐल्कोहॉल

View Answer
【a】 मेथिल ऐल्कोहॉल 


4. बायोडीजल के उत्पादन में निम्नलिखित में से कौन-सी प्रक्रिया अपनाई जाती है?

【a】 ट्रांसमिनेशन 

【b】 अनुलेखन

【c】 ट्रांस ऐस्टरीफिकेशन

【d】 अनुवाद

View Answer
【c】 ट्रांस ऐस्टरीफिकेशन


5. अमोनिया का एक गुण कौन-सा है ?

【a】 यह जल में अविलेय होता है

【b】 यह गंधरहित गैस है

【c】 यह पीत गैस होती है

【d】 इसके जलीय विलयन में लाल लिटमस नीला हो जाता है।

View Answer
【d】 इसके जलीय विलयन में लाल लिटमस नीला हो जाता है।


6. इनमें से विषम कौन-सा है?

【a】 संगमरमर

【b】 चाक

【c】 चूना

【d】 बुझा चूना

View Answer
【a】 संगमरमर


7. जैव निम्नीकृत अपशिष्ट को किसकी सहायता से उपयोगी पदार्थ में रूपान्तरित किया जा सकता है?

【a】 जीवाणु

【b】 न्यूक्लीय प्रोटीन

【c】 रेडियो सक्रिय पदार्थ

【d】 विषाणु

View Answer
【a】 जीवाणु


8. निम्नलिखित में से क्या बड़े शहरों में वायु को प्रदूषित करता है?

【a】 ताँबा

【b】 क्रोमियम

【c】 सीसा

【d】 कैल्सियम

View Answer
【c】 सीसा


9. सूर्य के विकिरण का पराबैंगनी प्रकाश किसकी परत के कारण पृथ्वी के वायुमण्डल में नहीं पहुँच पाता?

【a】 ऑक्सीजन

【b】 हाइड्रोजन

【c】 ओज़ोन

【d】 हीलियम

View Answer
【c】 ओज़ोन


10. किस चीज़ को अधिक खाने से ही केवल पृथ्वी की अधिक जनसंख्या का भरण-पोषण किया जा सकता है?

【a】 भेड़-बकरे का माँस

【b】 अण्डे

【c】 वनस्पति उत्पाद

【d】 गोमांस

View Answer
【c】 वनस्पति उत्पाद


11. वराहमिहिर क्या है?

【a】 अंतरिक्ष यात्री

【b】 अंतरिक्ष शटल

【c】 पावर स्टेशन

【d】 एक प्राचीन खगोलज्ञ

View Answer
【d】 एक प्राचीन खगोलज्ञ


12. ‘अग्निशमन वस्त्र’ किससे बनाए जाते हैं?

【a】 अभ्रक 

【b】 एस्बेस्टॉस

【c】 टैल्क

【d】 स्टीएटाइट

View Answer
【b】 एस्बेस्टॉस


13. ‘बहुराष्ट्रीय’ से क्या तात्पर्य है?

【a】 ऐसा व्यक्ति जो कई देशों में जा चुका है

【b】 ऐसी कम्पनी, जो कई देशों में अपना कार्य संचालन करती है।

【c】 ऐसा व्यक्ति जिसके पास कई देशों की नागरिकता है।

【d】 विकासशील देशों की सहायता के लिए स्थापित संगठन

View Answer
【b】 ऐसी कम्पनी, जो कई देशों में अपना कार्य संचालन करती है।


14. छत्रपति शिवाजी को हराने के लिए औरंगजेब ने निम्नलिखित में से किसको भेजा था ?

【a】 राजा जसवंत सिंह

【b】 राजा मान सिंह

【c】 राजा भगवान दास 

【d】 राजा जय सिंह

View Answer
【d】 राजा जय सिंह


15. 2011 के अन्तिम जनगणना परिणाम के अनुसार भारत में जनसंख्या का घनत्व क्या है?

【a】 325

【b】 352

【c】 372

【d】 382

View Answer
【d】 382


16. आरम्भिक बौद्ध साहित्य किस भाषा में रचे गए?

【a】 पालि

【b】 संस्कृत

【c】 अरेमेइक

【d】 प्राकृत

View Answer
【a】 पालि


17. पुरी में ‘रथ यात्रा’ किसके सम्मान में आयोजित की जाती है?

【a】 भगवान राम

【b】 भगवान शिव

【c】 भगवान जगन्नाथ

【d】 भगवान विष्णु

View Answer
【c】 भगवान जगन्नाथ


18. गगन नारंग किसके रूप में प्रसिद्ध हैं?

【a】 मोटरकार रेसर

【b】 क्रिकेट

【c】 एयर राइफल शूटर

【d】 फुटबॉलर

View Answer
【c】 एयर राइफल शूटर


19. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् के पाँच स्थायी सदस्य कौन से हैं?

【a】 कनाडा, चीन, फ्रांस, यू०एस०ए०, यू०के०

【b】 चीन, फ्रांस, रूस, यू०एस०ए० यू०के०

【c】 जापान, जर्मनी, रूस, यू०एस०ए०, यू०के०

【d】 जर्मनी, चीन, रूस, यू०एस०ए०, यू०के०

View Answer
【b】 चीन, फ्रांस, रूस, यू०एस०ए० यू०के०


20. भारत के किस नगर में दो रेलवे जोन का मुख्यालय है?

【a】 हुबली

【b】 नई दिल्ली

【c】 मुम्बई

【d】 जबलपुर

View Answer
【c】 मुम्बई


21. भारत की राजकोषीय नीति में निम्नलिखित में से कौन-सा उद्देश्य शामिल नहीं है?

【a】 पूर्ण रोजगार

【b】 कीमत स्थिरता

【c】 सम्पत्ति और आय का न्यायोचित वितरण

【d】 अंतर्राष्ट्रीय व्यापार का विनियमन

View Answer
【d】 अंतर्राष्ट्रीय व्यापार का विनियमन


22. सेंट्रल बैंक के परिमाणात्मक उधार नियंत्रण उपाय में निम्नलिखित में से क्या शामिल नहीं है?

【a】 बैंक दर नीति

【b】 खुला बाज़ार प्रचालन

【c】 नकदी रिज़र्व अनुपात

【d】 नैतिक दबाव

View Answer
【d】 नैतिक दबाव


23. किस बाज़ार संरचना में बाज़ार के माँग वक्र का प्रतिनिधित्व फर्म के माँग वक्र द्वारा होता है?

【a】 एकाधिकार

【b】 अल्पाधिकार

【c】 द्वि-अधिकार

【d】 पूर्ण स्पर्धा

View Answer
【b】 अल्पाधिकार


24. ‘मिली-जुली खेती’ से क्या तात्पर्य है?

【a】 नकदी और खाद्य दोनों फसलों को बोना

【b】 एक ही खेत में दो अथवा अधिक फसलों को बोना

【c】 एक वर्ष छोड़कर दो अथवा अधिक पौधों को बोना

【d】 पशुपालन और कृषि करना

View Answer
【d】 पशुपालन और कृषि करना


25. राष्ट्रीय आय निकालने के लिए एन०एन०पी० में से निम्नलिखित में से घटाया जाता है?

【a】 अप्रत्यक्ष कर

【b】 पूँजी उपभोग छूट

【c】 इमदाद

【d】 ब्याज

View Answer
【a】 अप्रत्यक्ष कर


26. स्वतंत्र भारत की पहली महिला राज्यपाल कौन थी?

【a】 श्रीमती सरोजिनी नायडू

【b】 श्रीमती सुचेता कृपलानी

【c】 श्रीमती इन्दिरा गांधी

【d】 श्रीमती विजयलक्ष्मी पंडित

View Answer
【a】 श्रीमती सरोजिनी नायडू


27. निम्नलिखित में से कौन-सा कार्य निर्वाचन आयोग के कार्यक्षेत्र में नहीं आता है?

【a】 भारत के प्रधानमंत्री का चुनाव करना

【b】 भारत के राष्ट्रपति का चुनाव करना

【c】 राजनीतिक दलों को मान्यता प्रदान करना

【d】 राजनीतिक दलों का चुनाव चिह्न नियत करना

View Answer
【a】 भारत के प्रधानमंत्री का चुनाव करना


28. निम्नलिखित में से कौन-सा संसद से सम्बन्धित नहीं है?

【a】 आमुख

【b】 स्थगन

【c】 भंग करना

【d】 बरखास्त करना

View Answer
【d】 बरखास्त करना


29. निम्नलिखित में से स्थायी संस्था कौन-सी है?

【a】 परिवार

【b】 राजनीतिक दल

【c】 रेड क्रॉस

【d】 यू० एन० ओ०

View Answer
【a】 परिवार


30. निम्नलिखित में से क्या स्वतंत्रता और स्वाधीनता में बाधक है?

【a】 केन्द्रीयकरण

【b】 विकेन्द्रीकरण 

【c】 निजीकरण

【d】 राष्ट्रीयकरण

View Answer
【b】 विकेन्द्रीकरण 


31. किस कारण से मोहम्मद बिन तुगलक असफल व्यक्ति था?

【a】 वह विक्षिप्त था

【b】 वह व्यावहारिक राजनेता नहीं था

【c】 उसने राजधानी दूसरे शहर को बनाया

【d】 उसने चीन के साथ युद्ध किया

View Answer
【b】 वह व्यावहारिक राजनेता नहीं था


32. निम्नलिखित में से सही जोड़ा कौन-सा है?

【a】 आसफ खाँ अकबर

【b】 आदम खाँ अकबर

【c】 बैरम खाँ अकबर

【d】 शाईस्ता खाँ अकबर

View Answer
【c】 बैरम खाँ अकबर


33. बाल गंगाधर तिलक किसे अपना राजनीतिक गुरु कहते हैं?

【a】 स्वामी विवेकानंद

【b】 राम मोहन राय

【c】 शिशिर कुमार घोष

【d】 दादाभाई नौरोजी

View Answer
【a】 स्वामी विवेकानंद


34. ‘डॉक्ट्रिन ऑफ लैप्स’ किसने आरम्भ किया?

【a】 लॉर्ड वेलेजली 

【b】 लॉर्ड कर्जन

【c】 लॉर्ड डलहौजी

【d】 लॉर्ड लिटन

View Answer
【c】 लॉर्ड डलहौजी


35. निम्नलिखित व्यक्ति और घटना का सही मेल बताएँ

व्यक्ति                –          घटना

1. सुल्तान महमूद  – सोमनाथ की लूटपाट

2. मोहम्मद गौरी   – सिंध विजय

3. अलाउद्दीन खिलजी – बंगाल में विद्रोह

4. मोहम्मद बिन तुगलक – चंगेज खाँ की चढ़ाई

【a】 1 और 3

【b】 केवल 2

【c】 केवल 1

【d】 2 और 4

View Answer
【c】 केवल 1


36. किसके गुरुत्वाकर्षण के कारण ज्वार-भाटा आता है?

【a】 पृथ्वी का चन्द्रमा पर

【b】 पृथ्वी का सूर्य पर

【c】 पृथ्वी पर सूर्य और चन्द्रमा का

【d】 चन्द्रमा का पृथ्वी पर

View Answer
【c】 पृथ्वी पर सूर्य और चन्द्रमा का


37. भारत में किस क्षेत्र में अत्यधिक असिंचित खेती की जाती है?

【a】 कनेरा के मैदान

【b】 दक्कन के पठार

【c】 कोरोमण्डल मैदान

【d】 गंगा के मैदान

View Answer
【b】 दक्कन के पठार


38. निम्नलिखित की जोड़ी बनाएँ

शहर                –       नदी

1. रावी             【A】 जबलपुर

2. नर्मदा           【B】 पेरिस

3. सीन             【C】 लंदन 

4. थेम्स             【D】 लाहौर

    【A】   【B】   【C】     【D】

【a】 2     3      4        1

【b】 3     2      1        4

【c】 1     4      3         2

【d】 4      1      2        3

View Answer
【a】 2     3      4        1


39. कुल्लू घाटी किसके बीच स्थित है?

【a】 लद्दाख और पीरपंजाल

【b】 रनजोति और नागटिब्बा

【c】 लेसेर हिमालय और शिवालिक

【d】 धौलादर और पीरपंजाल

View Answer
【d】 धौलादर और पीरपंजाल


40. सोपान कृषि कहाँ की जाती है?

【a】 पहाड़ों के ढलान पर

【b】 शुष्क क्षेत्रों में

【c】 छतों पर

【d】 पहाड़ों की चोटी पर

View Answer
【a】 पहाड़ों के ढलान पर


41. निम्नलिखित में से किसकी उपस्थिति के कारण गिरगिट रंग बदलती है ?

【a】 हीमोग्लोबिन 

【b】 वर्णकी लवक

【c】 क्लोरोफिल

【d】 वातरंध

View Answer
【b】 वर्णकी लवक


42. आयोडीन की कमी के कारण क्या होता है?

【a】 अवटु अतिक्रियता 【हाइपर थायरॉयडिस्म】

【b】 घेंघा

【c】 मिज़ेट

【d】 मधुमेह

View Answer
【b】 घेंघा


43. प्रचुरतम मात्रा में खाद्य प्रोटीन के दो ज्ञात स्रोत निम्नलिखित में से कौन से हैं?

【a】 माँस और अण्डे

【b】 कुछ शैवाल और अन्य सूक्ष्मजीव

【c】 सोयाबीन और मूँगफली

【d】 दूध और पत्तेदार सब्जियाँ

View Answer
【c】 सोयाबीन और मूँगफली


44. लार किसके पाचन में सहायक होती है?

【a】 प्रोटीन

【b】 स्टार्च

【c】 फाइबर

【d】 वसा

View Answer
【b】 स्टार्च


45. निम्नलिखित में से कौन-सी स्थिति ‘टेस्ट ट्यूब बेबी’ की परिघटना को सही रूप में निरूपित करती है?

【a】 जब भ्रूण बनने की प्रत्येक प्रक्रिया टेस्ट ट्यूब में होती है

【b】 जब भ्रूण का विकास टेस्ट ट्यूब में होता है

【c】 जब निषेचन बाह्य होता है और विकास आन्तरिक होता है

【d】 जब निषेचन आन्तरिक होता है और विकास बाह्य होता है।

View Answer
【c】 जब निषेचन बाह्य होता है और विकास आन्तरिक होता है


46. दिल का दौरा किस कारण से होता है?

【a】 हृदय पर जीवाणु का हमला

【b】 हृदय गति का रुक जाना

【c】 हृदय में रक्त की आपूर्ति में कमी

【d】 अज्ञात कारणों से हृदय के कार्य में बाधा आना

View Answer
【c】 हृदय में रक्त की आपूर्ति में कमी


47. प्रकाश वोल्टीय सेल के प्रयोग से सौर ऊर्जा का रूपांतरण करने से निम्नलिखित में से किसका उत्पादन होता है?

【a】 प्रकाशीय ऊर्जा

【b】 विद्युत ऊर्जा

【c】 ऊष्मीय ऊर्जा

【d】 यांत्रिक ऊर्जा

View Answer
【b】 विद्युत ऊर्जा


48. कृत्रिम सैटेलाइट के अन्दर व्यक्ति भारहीन महसूस करता है, क्योंकि पृथ्वी के आकर्षण का बल

【a】 उस स्थान पर शून्य होता है

【b】 चन्द्रमा के आकर्षण के बल द्वारा संतुलित होता है

【c】 अभिकेन्द्र बल के बराबर होता है

【d】 सैटेलाइट के विशेष डिजाइन के कारण प्रभावहीन होता है

View Answer
【c】 अभिकेन्द्र बल के बराबर होता है


49. जब शुद्ध जल में डिटरजेंट डाला जाता है, तो पृष्ठ तनाव

【a】 बढ़ जाता है

【b】 घट जाता है

【c】 अपरिवर्तित रहता है

【d】 अपरिमित हो जाता है

View Answer
【b】 घट जाता है


50. ‘सुपर नोवा’ क्या है?

【a】 पुच्छल तारा

【b】 ग्रहिका

【c】 विस्फोटी तारा

【d】 ब्लैक होल

View Answer
【c】 विस्फोटी तारा